केवी स्कूल का 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने पर केंद्रीय विद्यालय स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय प्राचार्य केएल मीना ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय में मंजीत सिंह सोमरा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अविनाश चंदना ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा भव्या सिंह ने 87.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा शौर्य बलोदा ने 86.8 प्रतिशत एवं रोशनी सैनी ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की समर्पित शिक्षण शैली का परिणाम है। उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद थे।