विज्ञान वर्ग में दिशा डुडी ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया स्कुल टॉप

सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न) । स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली, द्वारा घोषित उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। स्कूल टॉपर दिशा डुडी पुत्री राकेश कुमार ने 95.20 प्रतिशत अंक व निखिल सोमरा 94.40, पियूष बोला 92.40, पल्लवी 92.20, अविशा चौधरी 91.20, अंजली कुमारी 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर संस्था निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया, संरक्षिका विनोद ढूकिया, सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इंजी. ढूकिया ने विद्यार्थियो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होने विद्यार्थियों को जीवन में सही मार्गदर्शन की दिशा में चलने का आह्वान किया। मेधावी छात्रा दिशा डुडी ने अपनी सफलता का श्रेय विधालय प्रबंधन, शिक्षकगण, माता – पिता को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि मेरे शिक्षकगण की कठोर मेहनत व मार्गदर्शन का प्रमाण है। छात्रा भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है। सहायक अभियंता ज्योति ढूकिया, प्रधानाचार्य निधि सिहाग व शुभकरण खीचड़ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहें।

You might also like