फायरिंग की वारदात को अंजाम दे फरार हो रहे बदमाशों की डीएसटी टीम से मुठभेड़

नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न) । चूरू में गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर फायरिंग का मामला सामने आया है जहाँ चूरू के रतनगढ़ में फायरिंग की वारदात क़ो अंजाम दे फरार हो रहे बदमाशों की चूरू डीएसटी टीम से मुठभेड़ हो गई और पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए.वारदात चूरू,तारानगर रोड़ पर पिंजरापोल गौशाला के पास हुई. आईपीएस निश्चय प्रसाद एम नें बताया कि दोनों आरोपी चूरू के रतनगढ़ में अल सुबह 5 सवा 5 बजे के बीच पार्षद राजेंद्र बबरेवाल के घर के बाहर ताबड़तोड़ करीब एक दर्जन फायरिंग की वारदात क़ो अंजाम दे फरार हो गए थे, एसपी नें बताया वारदात के बाद जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई और इसी दरमियान फायरिंग की वारदात के बाद फरार हो रहे बदमाशों नें पहले चूरू पुलिस की नाकाबंदी तोड़ी और पुलिस कार क़ो टक्कर मारी और फरार होते समय पुलिस पर फायरिंग करने लगे इसी के जवाब में चूरू पुलिस नें जवाबी फायरिंग की जिसमे गोदारा गैंग के दो शूटर घायल हो गए. जिन्हे डीएसटी की टीम लहू -लूहान हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहाँ पंजाब के जालंधर निवासी 23 वर्षीय अनमोल सिंह और होशियापुर निवासी रोहित का उपचार चल रहा है।

गोदारा गैंग के इशारे पर वारदात
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया की आरोपियों नें गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर रंगदारी के लिए फायरिंग की वही पड़ताल में यह भी सामने आया की आरोपी पिछले दो दिनों से चूरू , सालासर और रतनगढ़ के बीच रुके थे, लेकिन किसी क़ो इन पर शक नहीं हुआ और वीडियो कॉल पर गैंग नें इन्हें पार्षद राजेंद्र बबेरबाल का घर बताया। वीडियो कॉलिंग के द्वारा की गई पहचान के बाद इन्होंने बबेरवाल के मुख्य दरवाजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए थे, फायरिंग के बाद आस पास क्षेत्र में दहशत फैल गाई, सुचना के बाद रतनगढ़ पुलिस ने मौका मुआयना कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी, जिसके बाद जिले में की गई नाकाबंदी से पकड़े गए दोनों आरोपी। फायरिंग की वारदात को अंजाम दे फरार हो रहे बदमाशों की चूरू डीएसटी टीम से मुठभेड़।

You might also like