साइबर ठग पुलिस गिरफ्त में
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न) । डिजिटल दौर में डिजिटल ठगी के मामले बढ़ते जा रहे है और कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया चूरू में जहाँ चूरू पुलिस भी उस वक़्त हैरान रह गई ज़ब बीकानेर निवासी दो भाई चूरू की बादशाह कॉलोनी में किराए का मकान ले रह रहे थे और बंद कमरें में काम करते साईबर ठगी का, जी हाँ पुरे मामले का खुलासा तब हुआ ज़ब बढ़ते साईबर फ्रॉड के बीच चूरू पुलिस नें ऑपरेशन म्यूल हंटर अभियान चलाया. साईबर थाना के एएसआई राकेश मीणा नें बताया ऑपरेशन म्यूल हंटर अभियान के तहत पुलिस नें गुप्त रूप से म्यूल अकाउंट की जाँच की और जाँच के दौरान
पाया की चूरू की एसबीआई कलेक्ट्रेट ब्रांच में संदिग्ध खाता धारक बीकानेर निवासी शाहरुख खान और सलमान खान दो सगे भाई अपने बैंक खातों को साइबर ठगी के रूप में उपयोग ले रहे है
किराए पर रहकर चला रहे थे साईबर ठगी की दुकान
शातिर आरोपी बीकानेर निवासी है लेकिन चूरू में बैंक खाते खुलवाकर शाहरुख खान द्वारा अपने बैंक खाते में साईबर ठगी का अमाउंट मंगवाया गया. शाहरुख़ के अकाउंट में 8 लाख 96 हज़ार 185 रुपए तथा सलमान खान द्वारा 8 लाख 16 97 रुपए अपने बैंक खाते में जमा करवा कर उसे तत्काल वीड्रो किया गया तो पुलिस का शक और गहरा गया. साईबर थाना पुलिस नें बताया की साईबर फ्रॉड के काम में लिए गए बैंक खाता, मोबाइल नंबर का विस्तृत विश्लेषण करने के बाद साईबर थाना पुलिस नें साईबर स्केम में शामिल आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया।