कोरोना से मरने वालो का आंकड़ा दो लाख 87 के पार
दिल्ली, 12 मई। दुनिया में कोरोना वायरस के अब तक 42 लाख 54 हजार 131 मामले सामने आ चुके हैं। दो लाख 87 हजार की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लाख 27 हजार 105 लोग ठीक हो चुके हैं। ब्राजील में 24 घंटे में 5632 नए केस मिले हैं और 396 लोगों की मौत हुई है। देश में मरने वालों का आंकड़ा 11 हजार से ज्यादा हो गया है। वहीं, संक्रमण के 1 लाख 69 हजार 143 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने राज्यों के गवर्नरों को लॉकडाउन लगाने के लिए फटकार लगाई।
व्हाइट हाउस में अधिकारियों को वेस्ट विंग में आते समय मॉस्क पहनने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, ट्रम्प ने कहा कि यह आदेश मेरे लिए नहीं हैं, क्योंकि मैं इन सबसे दूर हूं। एक हफ्ते के भीतर व्हाइट हाउस के दो अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद यह फैसला किया गया है। मंगलवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान ट्रम्प बिना मास्क के ही नजर आए। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में हर दिन सैकड़ों लोग आते हैं। हम महामारी से निपटने में अच्छा काम कर रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी कोरोना टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. एंथनी फॉसी समेत तीन अधिकारी सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं।