महिला सुरक्षा पर राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रदेशभर में 140 मनचले गिरफ्तार

डी के सैनी

जयपुर (नवयत्न ) । महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजस्थान पुलिस ने प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर विशेष “डिकॉय ऑपरेशन” चलाकर मनचलों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा है। महानिदेशक पुलिस (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, पार्कों, बस स्टैंड, मॉल, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सादा वर्दी में निगरानी रखकर छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी, पीछा करने और महिलाओं को परेशान करने वाले 140 युवकों को गिरफ्तार किया।
आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा ने बताया कि अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने कई स्थानों पर सामान्य नागरिक बनकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और मौके पर ही मनचलों को पकड़वाया। कई जिलों में नाबालिगों और युवकों को समझाइश देकर छोड़ा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से प्रदेशभर में असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।
जयपुर पुलिस आयुक्तालय में 17 गिरफ्तार
जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 17 युवकों को गिरफ्तार कराया। एमडी रोड लालकोठी क्षेत्र में एक महिला को लगातार फोन कर परेशान करने वाले युवक को पकड़ा गया। हरमाड़ा क्षेत्र में झगड़ा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। सिंधी कैंप बस स्टैंड के बाहर महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणियां करने वाले पांच युवकों को पकड़ा गया, वहीं महिलाओं को परेशान करने और चोरी की नीयत से घूम रहे दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया गया।
हाइपर सिटी मॉल में शराब के नशे में महिलाओं और बालिकाओं से छेड़छाड़ कर रहे युवक को भी पुलिस ने दबोचा। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पत्नी से मारपीट करने वाले युवक तथा भट्टाबस्ती क्षेत्र में गाली-गलौच और झगड़ा कर रहे दो युवकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में डिकॉय ऑपरेशन के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। जयपुर दक्षिण क्षेत्र में भी लगातार कार्रवाई जारी रही।
खैरथल-तिजारा में सबसे बड़ी कार्रवाई
प्रदेश में सबसे बड़ी कार्रवाई खैरथल-तिजारा जिले में हुई, जहां पुलिस ने 14 युवकों को गिरफ्तार किया। कोटपूतली-बहरोड़ में 11, हनुमानगढ़, झुंझुनूं और बूंदी में 10-10, डूंगरपुर और सवाईमाधोपुर में 9-9 तथा जोधपुर आयुक्तालय और भिवाड़ी में 8-8 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
डीडवाना-कुचामन और फलौदी में 7-7, दौसा और जैसलमेर में 5-5 तथा झालावाड़ और जोधपुर ग्रामीण में 4-4 युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बालोतरा और कोटा ग्रामीण में 3-3 तथा बारां, उदयपुर, टोंक, गंगानगर और जयपुर ग्रामीण में 2-2 युवकों को गिरफ्तार किया गया। सीकर, बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ में भी महिलाओं से अभद्रता और छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को पकड़ा गया।
कई जिलों में समझाइश और निगरानी जारी
नागौर, भरतपुर, पाली, सिरोही सहित कई जिलों में सार्वजनिक स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। धौलपुर में करीब एक दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर समझाइश दी गई, जबकि अलवर में 10 युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर चार नाबालिगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
राजस्थान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ऐसे डिकॉय ऑपरेशन आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस का कहना है कि सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों की नजर अब हर मनचले पर रहेगी और महिलाओं की सुरक्षा में बाधा बनने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं

You might also like