तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सुभाष वर्मा

तारानगर (नवयत्न ) । माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं श्रीमान सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू व तालुका विधिक सेवा समिति तारानगर के निर्देशानुसार शुक्रवार को तारानगर के शांति देवी कंदोई स्कूल तारानगर ( राउप्रावि नम्बर 4 ) में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी स्वेता भाकर ने विद्यार्थियों को पीड़ित प्रतिकर स्कीम, बाल विवाह निषेध अभियान ,लोक अदालत का प्रचार स्कीम ,हेल्पलाइन नंबर आदि के संबंध में प्रचार प्रसार किया और इस कार्यक्रम में बच्चों को साइबर अपराध एवं हैकर्स के बारे में बताया। इस मौके पर विद्यालय के अनेक शिक्षक तथा विद्यार्थी माजिद थे।

You might also like