भूमि विकास बैंक के संचालक मंडल में सदस्य नियुक्त
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न ) । भूमि विकास बैंक के संचालक मंडल की गणपूर्ति एवं मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एक मुश्त समझौता योजना 2025 26 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संचालक मंडल के रिक्त पदों को उसी वर्ग के सदस्यों से अधिनियम की धारा 27 4 के तहत भरा गया है ।
भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि श्रीमती सुमित्रा देवी पत्नी विजयपाल चिरानियाँ अनुसूचित जाति वर्ग निवासी भैरूपुरा, श्रीमती पूनम पुजारी पुत्री पवन कुमार पुजारी निवासी लक्ष्मणगढ़ महिला वर्ग पवन कुमार शर्मा पुत्र रामेश्वर शर्मा निवासी मलिकपुर सामान्य वर्ग महेंद्र सिंह सुंडा पुत्र रिछपाल सिंह सामान्य वर्ग निवासी कूदन को संचालक मंडल का सदस्य मनोनीत किया गया है।