सात दिवसीय भागवत कथा 20 मई से पोस्टर का किया विमोचन
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर में शकुंतला देवी- महावीर प्रसाद शर्मा की स्मृति में उनके सुपुत्र सुशील शर्मा ,राजेन्द्र शर्मा ,मनोज शर्मा ,भुवनेश्वर शर्मा व परिवारजनों के द्वारा सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा का आयोजन 20 मई से व 26 मई तक होगा । शनिवार को श्री राम विद्यालय कथा स्थल पर पोस्टर का विमोचन सुशील शर्मा ,एडवोकेट मनोज शर्मा , भुवनेश्वर शर्मा, केशव शर्मा , महावीर पारीक , मनोज पारीक जितुराम मेघवाल , हर्षित शर्मा ,लोकेश शर्मा के द्वारा किया गया । भुवनेश्वर शर्मा ने बताया कि 20 मई को प्रातः 8 बजे से इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा रवाना होगी जो कथा स्थल श्री राम स्कूल पहुँचेगी । जहाँ ऋषिकेश के कथा वाचक हरिशरण महाराज के द्वारा कथा का रसास्वादन किया जाएगा । कथा का समय दोपहर 12:15 बजे से प्रभु की इच्छा तक । वही प्रतिदिन प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी के बाद अमृत प्रवचन का भी आयोजन होगा । आयोजन को लेकर कथा स्थल पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है ।