ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । पंचायत समिति तारानगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिखाला में भजनलाल सरकार द्वारा चलायी जा रहा ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर सुरजगढ़ पूर्व विधायक सुभाष पुनिया ने कहा कि गांव विकास की धुरी होते हैं और गांवों के विकास से ही प्रदेश एवं देश का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। विधायक ने बताया कि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की थी, लेकिन भाजपा सरकार ने यमुना का पानी क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए भागीरथ प्रयास किए और इस योजना को धरातल पर उतारने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है तथा सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के उत्थान के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है।
कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़ के योगदान का भी उल्लेख किया गया। विधायक ने कहा कि उनके प्रयासों से पंचायत समिति तारानगर में अनेक नई पंचायतों का गठन हुआ तथा विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य करवाए गए, जिनका लाभ आमजन को मिल रहा है।
विकास अधिकारी छगनलाल छिम्पा ने ग्राम स्तर पर संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। वहीं प्रगति प्रसार अधिकारी अंकित चारण ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा गरीबी उन्मूलन, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याण की अनेक योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर आमजन के जीवन स्तर में सुधार लाने का कार्य किया गया है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला झुंझनू अध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया ने बताया की भाजपा सरकार में कृषक कल्याण की अनेकों योजनाओं से किसान के जीवन में सुधार किये है ।
इस अवसर पर ग्राम रथ प्रभारी श्याम सुन्दर शर्मा, सहायक विकास अधिकारी रामस्वरूप धायल, ग्राम विकास अधिकारी नरेन्द्र यादव, कनिष्ठ मनोज स्वामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन कनिष्ठ सहायक मुकेश नायक ने किया।
इस अवसर प्रशासक रेणु कंवर तथा ग्रामीण कानसिंह,सात्यू मंडल अध्यक्ष मदन नायक,सुमेर सिंह सोनगरा,मोहन सिंह बडगूजर,हेतराम सुथार,ओम प्रकाश धानक,दीपचन्द बराला,ओम प्रकाश शर्मा,महेन्द्र यादव,प्रेमदास स्वामी,राकेश शर्मा,रामचन्द्र रेपसवाल,कृष्ण यादव,राजेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे ।