फायरिंग मामले में पुलिस अधीक्षक ने किया मौका निरीक्षण
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में आज रतनगढ़ पहुंच के घटना स्थल का मौका निरीक्षण किया। वहीं दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आज शनिवार को कोर्ट में बापर्दा पेश किया गया, जहां से उन्हें जैसी कर दिया गया है।
दोनों आरोपियों को गत दिवस बापर्दा गिरफ्तार कर चूरू से रतनगढ़ लेकर आई थी पुलिस । उल्लेखनिय है कि शहर के वार्ड नंबर 21 में निवर्तमान पार्षद राजेन्द्र बबेरवाल के घर पर गुरुवार को हुई थी फायरिंग। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में तीन मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस आरोपियों की आगे व पीछे की चैन से जुड़े व्यक्तियों की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है। यह लोग डरे हुए हैं और डर के कारण विदेशों में बैठे हुए। पैसों की खातिर यह ऐसे गलत तरीके कार्य कर रहे। इनसे डरे नहीं कोई भी जानकारी आपके पास है तो पुलिस को बताये। पुलिस प्रशासन आपके साथ खड़ा है।