योगाभ्यास करवाया

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की निजी हॉस्पिटल में नियमित प्रातः 6 बजे से योग कक्षा का संचालन वैद्य लक्ष्मीनारायण शर्मा के निर्देशन में किया जा रहा है। योगाचार्य पवन जोशी के मार्गदर्शन में योग साधक सूक्ष्म क्रियाएं, योगासन ,जॉगिंग व प्राणायाम का नियमित अभ्यास कर रहें है। पवन जोशी ने बताया कि वर्तमान समय में योग की महती आवश्यकता है, इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते है। आज शनिवार को योगाभ्यास में सुरेंद्र चूलेट, पंकज गौड़,अरविंद शर्मा, पूनम कम्मा, रजत, अमित स्वामी, प्रभुदयाल सैनी, ममता शर्मा, चंदा सोनी, मीना, चंचल शर्मा सहित दर्जनों पुरुष महिलाओं ने भाग लिया। उपस्थित साधकों को निःशुल्क गिलोय रस का सेवन करवाया गया।

You might also like