सांसी समाज ने दिया धरने को समर्थन

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । नगरपरिषद कार्यालय के बाहर अजय ढ़ेनवाल के नेतृत्व में चल रहा धरना लगातार 14 वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। धरने पर सांसी समाज के लोगों ने पहुंचकर समर्थन देते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पार्क में लगाई जानी चाहिए। महेश कुमार ने कहा कि सुजानगढ़ में जो लोग आरक्षण की मलाई खा रहे हैं, वो लोग बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के प्रति गंभीर नहीं हैं और ये काफी चिंतनीय बात है। महेश कुमार ने कहा कि हम लोग धरने को समर्थन दते हैं और हमारी मांग है कि गांधी चौक के पार्क को आम जनता के लिए सारे दिन खोला जावे और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति लगाई जावे। दूसरी ओर राजेश सांसी ने कहा कि एकता अपना नारा-वतन सबको प्यारा। इसलिए हम लोग अपील करते हैं कि सर्व समाज के लोग इस कार्य में जुड़ें और बाबा साहेब की मूर्ति स्थापित हो। धरने पर निवर्तमान पार्षद तरूण सियोता, इकबाल खान कायमखानी, बिलाल, महेश माली, नरेंद्र प्रजापत, सोनू शर्मा, विकाश दर्जी, हीरालाल नाई, विशाल गुर्जर, जीतू भार्गव, रवि भार्गव, कालू प्रजापत, मदनलाल सांसी, राजेश सांसी, सुरेश सांसी, मुकेश सांसी, पवन सांसी, अजय सांसी, सोहनलाल सांसी, मंगल सांसी, रामस्वरूप आदि लोगों ने भी शिरकत की। वहीं धरने पर मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की गई।

You might also like