अंकित ने नेशनल रेसलर चैंपियनशिप में अपने नाम किया गोल्ड
बृजेंद्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । राजस्थान पीजी कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अंकित चौधरी ने नौवीं नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप इंडिया में गोल्ड जीता। इस चैंपियनशिप में अंकित ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए महाराष्ट्र को हराकर रेसलिंग में गोल्ड जीतकर नेशनल चैंपियन बना। संस्था में पहुंचने पर संस्था निदेशक शिक्षाविद श्रीराम थालौर की अध्यक्षता एवं चेयरपर्सन नीतिका संजय थालौर के मुख्य आतिथ्य में अंकित चौधरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ सुभाष बोला ने बताया कि इस रेसलर चैंपियनशिप का आयोजन 15 एवं 16 मई को गोवा में हुआ था जिसमें अंकित ने महाराष्ट्र के पहलवान को हराकर गोल्ड अपने नाम किया। संस्था चेयरपर्सन थालौर ने कहा कि जीवन में बड़ा लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं तो अपनी योग्यता को निखारना चाहिए। योग्यता से ही मुश्किल काम आसानी से पूरा हो सकता है। अंत में संस्था निदेशक शिक्षाविद श्रीराम थालौर ने अंकित को बधाई देते कहा कि अंकित ने पढ़ाई के साथ नेशनल चैंपियन बनकर संस्था को भी नेशनल स्तर पर गौरांवित करने का शानदार प्रयास किया है जो चिड़ावा क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए एक मार्गदर्शन का काम करेगा। इस से पूर्व भी कॉलेज की छात्रा आकांक्षा पूनिया ने शॉट पुट ओर डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल प्राप्त कर राजस्थान पीजी कॉलेज को खेल के क्षेत्र में अग्रणी करने का काम किया है। कार्यक्रम में संस्था एमडी गोपीचंद जांगिड़, प्रो अजीत महला, रामचंद्र सैनी, मनोज जागलान, मुकेश जांगिड़, रीनू लाम्बा, ऋचा, संगीता डारा, सुमन पूनिया, संदीप ददिया, कुरड़ाराम डारा, ओमप्रकाश दनेवा आदि उपस्थित रहे।