नेपाल में सम्मानित होगी डॉ सिद्धि गुप्ता, मिलेगा विमेंस एक्सीलेंस अवॉर्ड
निसं
सरदारशहर (नवयत्न)। एसबीडी राजकीय महाविद्यालय के वनस्पतिशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सिद्धि गुप्ता को शोध एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उनका चयन नेपाल के काठमांडू में आयोजित होने वाले ग्लोबल ऑथर्स अवॉर्ड-2026 के तहत विमेंस एक्सीलेंस इन रिसर्च एंड लिटरेचर अवॉर्ड-2026 के लिए किया गया है। यह सम्मान इंफिनिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेडए काठमांडू, नेपाल की ओर से नेशनल ऑथर्स डे सेलिब्रेशन के अवसर पर 1 नवंबर 2026 को आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। डॉ सिद्धि गुप्ता को मिलने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से महाविद्यालय सहित सरदारशहर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय प्रशासन और सहकर्मियों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।