शनि अमावस्या पर मारवाड़ी महिला संगठन ने निभाया सेवा धर्म, 50 बच्चों को कराया भोजन और शीतल पेय वितरित

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । शनि अमावस्या के पावन अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन ने एक बार फिर सेवा और समर्पण का परिचय देते हुए 50 जरूरतमंद बच्चों के लिए भोजन और शीतल पेय की व्यवस्था की।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से शनि देव की पूजा के साथ हुई। इसके बाद बच्चों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन परोसा गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए संगठन की सदस्य दिव्या सोनी की ओर से ठंडा लीची जूस भी वितरित किया गया, जिससे बच्चों को गर्मी से राहत मिली।
अध्यक्ष सुषमा बजाज ने कहा हमारे संस्कारों में अन्नदान को महादान कहा गया है। शनि अमावस्या का दिन सेवा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। आज बच्चों की आँखों में जो संतोष और मुस्कान देखी, वही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।”_ उन्होंने बताया कि संगठन हर पर्व और अवसर पर समाज के वंचित वर्ग तक मदद पहुंचाने का प्रयास करता रहता है।
इस पुण्य कार्य में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव सरोज राठी, सह सचिव मीनू शर्मा, कोषाध्यक्ष मैना तापड़िया, तथा रेखा बजाज, संतोष भांभू, सुशीला तापड़िया, अंजू हीरावत, कौशल्या तापड़िया, शांति मूंदड़ा, सरिता झवर, सुमन मोहता ,मंजू,सुनीता , सहित अन्य बहनों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
बच्चों ने भी संगठन की बहनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह का प्यार और अपनापन उन्हें घर जैसा लगता है। आयोजन के अंत में सभी ने मिलकर प्रसाद वितरण किया और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और भोजन के क्षेत्र में ऐसे सेवा प्रकल्प आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे।

You might also like