विश्व रक्तचाप दिवस पर बीडीके अस्पताल में जांच एवं उपचार शिविर आयोजित
संजय सोनी
झुंझूनू (नवयत्न) । जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल ,झुंझूनूं में विश्व रक्तचाप दिवस के अवसर पर जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशू रोग विशेषज्ञ डाॅ जितेन्द्र भाम्बू ने किया । डा भाम्बू ने बताया कि बीडीके अस्पताल में रक्तचाप की जांच , उपचार एवं उच्च रक्तचाप से होने वाले गंभीर दुष्परिणाम को उपचार भी उपलब्ध है। रक्तचाप की समय पर जांच नहीं करवाने पर नकसीर,लकवा,अंधता ,गुर्दा अक्रियाशीलता के रुप में लक्षित होता है।
आरएमओ डाॅ विजय झाझडिया ने रक्तचाप की जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया
एनसीडी नोडल अधिकारी डाॅ उमेश चाहर ने रक्तचाप के लक्षण,जांच एवं उपचार पर प्रकाश डाला तथा अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी है।तथा इस पखवाड़े रक्तचाप के विषय पर आयोजित होने वाले क्रार्यक्रमों की जानकारी दी।
पीएमओ डा भाम्बू ने बताया कि क्तचाप शिविर में 149 ने आमजन ने जांच करवाई ।जिसमें 86 पुरूष, 63 महिलाओं ने भाग लिया। उक्त में 15 पुराने रोगी एवं 3 नये रोगी यों का पंजीकरण किया गया है।आगामी सात दिवस में निरंतर शिविर के माध्यम से रक्तचाप की जांच एवं जागरूकता की जाएगी।डायबिटिज,रक्तचाप ,हृदय रोग परस्पर एक-दूसरे से जुड़ी हुई ही बिमारियां है। उच्च रक्तचाप शरीर के विभिन्न अंगों पर दुष्प्रभाव डालता है। रक्तचाप की उपरी सीमा से ज्यादा निम्नतम सीमा (डायस्टोलिक बीपी) का बढना ज्यादा घातक साबित हो रहा है।
उच्च रक्तचाप से बचाव हेतू :-
-नियमित व्यायाम
-जंक फूड का प्रयोग नहीं करना
-नमक के प्रयोग में कहीं
-तनावमुक्त घर एवं तनावमुक्त कार्यस्थल
–नियमित नींद
— समय पर जांच एवं उपचार
इस दौरान डा संजय खीचड़ ,डा अरविंद जाखड़ , नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश जांगीड़ ,मुकेश मीणा,सुभाष ,बबीता,सुमन उपस्थित रहे।