महिला पतंजलि योग समिति की राज्य स्तरीय योग कार्यशाला में झुंझुनू से डॉ. पूनम सिंघल ने लिया भाग
जयशंकर जांगिड़
झुंझुनू (नवयत्न) । महिला पतंजलि योग समिति द्वारा जयपुर मे आयोजित राज्य स्तरीय दो दिवसीय योग कार्यशाला में जिले से झुंझुनूं नगर महिला प्रभारी डॉ. पूनम सिंघल एवं योग साधिका सुनिल कुमारी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यशाला में प्रदेशभर से आए योग साधिकाओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर योग, प्राणायाम एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर विचार साझा किए।
कार्यशाला में योग को जन-जन तक पहुंचाने, महिलाओं की स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा नियमित योग अभ्यास के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। विभिन्न योग विशेषज्ञों द्वारा योगाभ्यास, प्राणायाम एवं प्राकृतिक जीवनशैली के विषय में प्रशिक्षण भी दिया गया।
डॉ. पूनम सिंघल ने बताया कि योग आज के समय में स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बन चुका है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाना चाहिए।
झुंझुनूं लौटने पर योग एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने डॉ. पूनम सिंघल का स्वागत करते हुए उनके सहभागिता पर हर्ष व्यक्त किया।