बाबा श्याम के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

प्रदीप कुमार सैनी
दांतारामगढ़ (नवयत्न) । सीकर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूधाम में रविवार को बाबा श्याम के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीषण गर्मी के बावजूद, सुबह से ही रींगस से खाटूधाम तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्त हाथों में केसरिया निशान लेकर और जयकारे लगाते हुए बाबा के दर्शनों के लिए आगे बढ़ते रहे। मंदिर में बाबा श्याम का फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया था। गर्मी को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने ठंडे पानी, छाया और कूलरों के विशेष इंतजाम किए। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस और सुरक्षा गार्ड पूरी तरह मुस्तैद रहे, जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हुए।

You might also like