श्री गोपीनाथ मंदिर में पुरुषोत्तम मास महोत्सव जारी

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । नगर आराध्य मंदिर श्री गोपीनाथ जी श्रीमाधोपुर में पुरुषोत्तम मास महोत्सव अंतर्गत तीसरे दिन श्रीमद् भागवत कथा, श्री रामचरितमानस पाठ एवं श्री राम कथा का आयोजन हुआ। मंदिर महंत डॉक्टर मनोहर शरण दास जी से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री प्रयागदास जी महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा में भगवान नाम की महिमा कलयुग में अत्यधिक है ,अतः प्रत्येक व्यक्ति को विशेष कर पुरुषोत्तम मास में हरि नाम जरुर करना चाहिए। भागवत माहात्म्य अंतर्गत धुंधकारी के चरित्र पर कथा प्रवाह किया। सायं व्यास पीठ पर विराजित द्वारा रामचरितमानस आधारित राम कथा में आज तुलसीदास जी द्वारा की गई विभिन्न स्तुतियो का बड़ा रस मय प्रवचन किया गया । इससे पूर्व मासपारायण अंतर्गत रामचरितमानस का सामूहिक मूल पाठ किया गया। मंदिर में प्रतिदिन 2:30 से शाम 5:30 बजे तक भागवत कथा, रात्रि 8 से 10 बजे तक रामचरितमानस मूल पाठ एवं राम कथा का आयोजन हो रहा हैं। प्रतिदिन 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक सामूहिक हरि नाम जप को संकीर्तन भक्तों द्वारा किया जा रहा है।

You might also like