बालिका आदर्श विद्या मंदिर में ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । श्री जगन्नाथ कंदोई बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वैद्य दयानंद स्वामी, देवेंद्र नरूला, सविता कंदोई, पूर्व छात्रा खुशी सरावगी ने अपने विचार प्रकट किए। सुमन मीणा ने आगंतुक महाअनुभवों का परिचय करवाया। प्रधानाचार्य दया कंवर ने कहा कि ग्रीष्मकालीन शिविर में 18 से 1 जून तक नृत्य, गीत,अंग्रेजी स्पोकन, घोष वादन के बारे में सिखाया जाएगा। इस अवसर पर बहनों को प्रदत्त वाटर कूलर उद्घाटन प्रमोद कंदोई, रितु कंदोई ने किया। कार्यक्रम में श्रवण, गणेश, ममता, सरिता, संतोष, तरुण उपाध्याय, आचार्य बनवारी लाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

You might also like