भामासी नवयुवक मंडल को कोरोना योद्धा सम्मान

चूरू,(पीयूष शर्मा)12 मई। अंतर राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद राजस्थान की ओर से नवयुवक मंडल संस्थान भामासी के अध्यक्ष अरविंद कुमार भांभू को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया है।

समाजसेवी युवा भामू को ये सम्मान कोरोना वायरस संक्रमण की वैश्विक चुनौती के दौरान लोकडाउन में जयपुर शहर की कच्ची बस्तियों में जरूरतमंद लोगों की उत्कृष्ट सहायता के लिए भेंट किया गया है। परिषद के प्रदेशाध्यक्ष शीशपाल कुड़ी ने बताया कि नवयुवक मंडल भामासी की ओर से लोकडाउन के दौरान जयपुर शहर में बेहतर सेवाएं प्रदान की गई। आगामी दिनों में भामू को प्रदेश स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। भांभू ने बताया कि संस्थान की ओर से शहर की कच्ची बस्तियों में खाद्यान्न व अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया था।

You might also like