नवनिर्मित पंचायत भवन का आज होगा लोकार्पण
निसं
बुगाला (नवयत्न) । सौंथली गांव में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण समारोह गुरुवार को सुबह सवा 8 बजे होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल होंगे।अध्यक्षता प्रशासक परमेश्वरी देवी होंगी जबकि विशिष्ट अतिथि बीडीओ रितेश सांखला मौजूद रहेंगे।गोपाल सिंह शेखावत ने बताया कि नए पंचायत भवन के निर्माण से गांव के प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी तथा ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम को लेकर पंचायत परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोकार्पण समारोह में आसपास के गांवों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।