रबड़ी कुल्फी का भंडारा लगाया गया
निसं
मुकुंदगढ़ (नवयत्न) । डूंडलोद रोड़ स्थित अष्टविनायक धाम मे रबड़ी कुल्फी का भंडारा लगाया गया। धाम के ट्रस्टी अन्नू अनिल अग्रवाल एवं बीना झुंझुनुवाला की उपस्थिति में गोपाल भाट की श्रद्धालुओं के लिए रबड़ी कुल्फी का भंडरा किया गया। मन्दिर में विशेष पूजा की गई। पंडित राम जी व पंडित शम्बूदयाल के आचार्यत्व मे शाम को महाआरती की गई । इस अवसर पर हरिराम सैनी, बालकृष्ण बेरीवाला, शुभाष सैनी , उमाशंकर शर्मा सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालु जन मौजूद रहे।