राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उप-शाखा का वार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन सम्पन्न
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय अजीतगढ़ में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत, उपशाखा अजीतगढ़ का वार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन बाबूलाल गुर्जर एवं प्रांतीय सदस्य हरिसिंह मंगावा के निर्देशन एवं निर्वाचन अधिकारी कैलाश चंद्र यादव , रोहिताश यादव, गजानंद शर्मा के सान्निध्य में 20 मई बुधवार को हुआ। सभाध्यक्ष ग्यारसीलाल जाट, उपसभाध्यक्ष संतोष कुमार दीक्षित, अध्यक्ष हरिसिंह सामोता, उपाध्यक्ष सम्पूर्णानंद, ताराचंद, कार्यकारी अध्यक्ष जमील खॉं, मंत्री योगेश कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष संदीप चौधरी, ब्लॉक संघर्ष समिति संयोजक गणेश कुमार राय , प्राथमिक शिक्षा प्रतिनिधि विनोद कुमार मीणा, उच्च प्राथमिक प्रतिनिधि जितेन्द्र सैनी, माध्यमिक शिक्षा प्रतिनिधि नेमीचंद यादव, सीनियर माध्यमिक प्रतिनिधि रमेशचंद यादव, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि सुभाष काजला,संस्कृत शिक्षा प्रतिनिधि श्रीराम यादव , कम्प्यूटर अनुदेशक प्रतिनिधि सुनील कुमार जाट, संयुक्त मंत्री हजारीलाल यादव, संगठन मंत्री दिनेश कुमार शर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, महिला संयुक्त मंत्री कमला देवी बोरख , प्रचार मंत्री दौलत सिंह यादव, कार्यालय मंत्री मंजु शर्मा का निर्वाचन किया गया। संरक्षक दल में रामचंद्र जाट, शंकरसिंह शेखावत, फूलाराम यादव, हरिसिंह रोलानिया को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष शंकरलाल खोखर ने भी अपनी उपस्थिति दी।