धर्मपत्नी की पुण्य स्मृति में अस्पताल को जरुरी सामान किया भेंट
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । अजीतगढ़ मूल के जयपुर निवासी बृजबिहारी बोहरा सुपुत्र मुरलीधर बोहरा ने अपनी धर्मपत्नी ललिता देवी की पुण्य स्मृति में बाबा नारायणदास राजकीय उप जिला अस्पताल अजीतगढ़ को रुपये 29 हजार 750 की लागत का एक बेड, दो हवादार गद्दे, एक बड़ा गद्दा एवं एक ऑक्सीजन की सिलेंडर भेंट की। अस्पताल के मरीजों के काम आने वाली इस सामग्री की सुपुर्दगी के समय बाबा नारायणदास राजकीय उप जिला अस्पताल अजीतगढ़ के पीएमओ डॉ मनीष जांगिड़, डॉ जितेन्द्र मीणा, फार्मासिस्ट मुकेश सैनी, नर्सिंग ऑफिसर महिपाल चौधरी, नर्सिंग ऑफिसर दिनेश गुर्जर, अजीतगढ़ जीव सेवा समिति अध्यक्ष महेश दीवान, श्रीकृष्ण गौशाला अजीतगढ़ के पदाधिकारी मूलशंकर शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे एवं सभी ने बोहरा को धन्यवाद ज्ञापित किया ।