टैंट एसोसिएशन की सराहनीय पहल
निसं
सिंघाना (नवयत्न) । बुहाना टेंट एसोसिएशन ने बैठक कर बाल विवाह में कहीं पर भी टेंट नहीं लगाने का निर्णय लिया है।शुक्रवार को संगठन के अध्यक्ष टैंट व्यवसाई राजेंद्र फौजी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई बैठक के दौरान सभी टेंट व्यवसायियों ने यह निर्णय लिया कि भविष्य में कहीं पर भी अगर बाल विवाह हुआ तो वहां पर टेंट एसोसिएशन द्वारा टेंट नहीं लगाया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश सारथी, प्रीतम, बिल्लु सैनी, विरेन्द्र शास्त्री, किशन लाल फौजी, आमीन खान, शिव कुमार, पप्पु, रमेश, सुखवीर, फूलचंद, अजय, आजाद व अनिल सहित बुहाना सिंघाना तहसील के टैंट व्यवसाई मौजूद रहे।