पूर्व मंत्री रिणवां ने पेंशन राशि दी सीएम रिलीफ फण्ड में

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)12 मई। परहित की सेवा किसी भी रूप में की जा सकती है। सत्ता में रहकर और सत्ता से बाहर रहकर उसके लिए हौसला होना आवश्यक हो और इसका जीवंत प्रमाण पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां है।

रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे रिणवां ने बतौर जनप्रतिनिधि व उससे पूर्व बंद मुठ्ठी और हस्त मुक्त भाव से न जाने कितने सेवार्थ कार्य किए है, उनको शब्दों में उकेरना संभव नहीं है। वर्तमान में देश व प्रदेश कोविड-19 के रण में किस परिस्थितियों में गुजर रहा है जग जाहिर है परन्तु रिणवां ने इस विपदा के समय में भी सेवाभाव में कमी नहीं आने दी। लोकडाउन के प्रथम चरण में एक पखवाड़े से अधिक समय तक जनता रसोई के माध्यम से लगभग 25 लाख से अधिक राशि के एक लाख पच्चास हजार भोजन के पैकेट रतनगढ़ शहर के समस्त वार्डो में पात्र जनों के घर तक पहुंचाये कि कोई भूखा न सोए और इन्हीं भावों के साथ लोकडाउन के दूसरे व तीसरे चरण में 1500 राशन किट क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पात्रों तक घर घर पहुंचाई।

इसी क्रम में आज मंगलवार को पूर्व मंत्री रिणवां ने अपने विधायक पेंशन की राशि के 51000/- रूपये कोरोना की लड़ाई में मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेजते हुए कहा कि में तो निमित्त मात्र हुं।

You might also like