जालपाली धाम में गूंजे वेदमन्त्र

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । निकटवर्ती मूंडरू के जालपाली धाम में साकेतवासी रामलखन दास महाराज की धूणी धाम में हरिचरण दास महाराज के सानिध्य में चल रहे 108 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ में तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुदर्शन दास महाराज ने बताया कि यज्ञाचार्य नंदन मिश्र के सानिध्य में 108 कुंडो पर 260 यजमान जोड़े आहुतियां प्रदान कर रहे है। शनिवार सुबह पहली पारी में आवाहित देवी देवताओं की पूजा अर्चना की । इसके बाद यजमानों ने आहुतियां प्रदान की। यज्ञब्रह्मा सुधांशु शास्त्री ने बताया कि महायज्ञ के तीसरे दिवस में पुरुष सूक्त, श्रीसूक्त, मूल रामायण और श्रीराम मंत्र की 5 लाख 51 हजार आहुतियां प्रदान की गई। श्रृद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सीतारामजी मंदिर में पंडित विष्णु शर्मा, राकेश शर्मा ने यजमानों से रामार्चन व सहस्त्रार्चन कराया । भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

You might also like