करियर काउंसलिंग के लिए किया गया जनसंपर्क

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ ( नवयत्न) । रतनगढ़ में हम कामगार समाज द्वारा आगामी 31 मई 2026 को होने वाली करियर काउंसलिंग की तैयारियों को लेकर हम कामगार समाज के अध्यक्ष हरिप्रसाद हर्षवाल के नेतृत्व में गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है।
आज पड़िहारा,छापर, चाड़वास ,सहित गांवों में हम कामगार समाज की टीम ने दौरा कर आगामी 31 मई को अधिकाधिक अपने बच्चों की सही सोच,सही मार्गदर्शन सफल करियर की शुरुआत हेतु यह करियर काउंसलिंग के कार्यक्रम तहसील मुख्यालय पर हम कामगार समाज एवं अनुसूचित जाति और जनजाति समाज द्वारा आयोजित जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर संरक्षक श्रवण कुमार सोडा, उपाध्यक्ष मोहनलाल सैनी, पुर्णमल दानोदिया, नंदलाल सैनी,राजकुमार प्रजापत, ओमप्रकाश सैनी, नितेश कुमार हर्षवाल व कन्हैयालाल आदि सैकड़ों की संख्या में हम कामगार समाज के पदाधिकारी गण लगे हुए हैं।
हम कामगार समाज छापर की ओर से हम कामगार समाज के पदाधिकारियों का छापर पहुंचने पर सम्मान किया। इस कड़ी धुप मे पक्षियों के लिए दाने एवं पानी की व्यवस्था के लिए अलग-अलग चुगादान भेंट किए, जिससे बेजुबान पक्षियों को लिए पानी एवं हल्के धान की व्यवस्था का पुनीत कार्य किया जावे।

You might also like