युवा विकास समिति ने भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। कस्बे में पड़ रही भीषण गर्मी एवं नौतपा के प्रकोप को देखते हुए राजलदेसर युवा विकास समिति द्वारा सेवा एवं जनकल्याण की अनूठी मिसाल पेश की जा रही है। समिति की प्रेरणा से स्वर्गीय रतनी देवी लंकापत बैद की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र मदनलाल बैद के सहयोग से हॉस्पिटल रोड पर राहगीरों एवं आमजन के लिए शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी में राहगीरों ने ठंडे शरबत का सेवन कर राहत महसूस की तथा समिति के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मुकेश श्रीमाल ने कहा कि राजलदेसर युवा विकास समिति सदैव सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है।

भीषण गर्मी के इस दौर में समिति के सदस्य लगातार सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने मदनलाल बैद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समिति को समय-समय पर निरंतर सहयोग मिलता रहा है, जो प्रेरणादायक है। उन्होंने नौतपा को देखते हुए नागरिकों से अपील की कि अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलें, अधिक से अधिक पानी एवं तरल पदार्थों का सेवन करें तथा जरूरी कार्य होने पर ही बाहर जाएं। साथ ही बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की। कार्यक्रम के दौरान समिति के पूर्व अध्यक्ष रतनलाल बारूपाल, पूर्व मंत्री मदन दाधीच, कोषाध्यक्ष सीताराम गर्ग, उप मंत्री शिव भगवान सोनी, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश मीणा, पंडित बृजेश दाधीच , राकेश शर्मा, अजीज, ओमप्रकाश बामणिया, बलदेव शर्मा,श्रवण गौड , सांवरमल नाई सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।