रतनगढ में पहला कोरोना पॉजिटिव

रतनगढ़,(नवरत्न वर्मा)13 मई । रतनगढ़ शहर में पहला कोरोना पॉजिटिव कैस आने से प्रशासन हरकत में आया है। शहर के वार्ड 33 तेलियान मस्जिद के पास एक युवक की रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव आई है। उक्त मामले में स्थानीय प्रशासन व मेडिकल विभाग की लापरवाही भी सामने आई है। युवक 6 मई को गुजरात के सूरत से आया हुआ था। इसके दो चूरु के साथी भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बावजूद भी स्थानीय प्रशासन ने उक्त युवक को चिकित्सालय qurantine नही किया था। डिप्टी सीएमएचओ डॉ देवकरण गुरावा ने बताया कि 11 मई को युवक का कोरोना जांच के लिए सैम्पल लेकर भिजवाया गया था और आज रात युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जैसे ही युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई, तो स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए तथा युवक को उपचार हेतु चूरू भेजा गया तथा परिवार के 7 सदस्यों को भी क्वारिटिन किया गया है।
आज परिवार व अन्य सम्पर्क में आए लोगों के सैम्पल भी लिए जाएंगे। वही संबंधित क्षेत्र को भी सील किया गया। गौरतलब है कि बाहर से आये लोगो के सैम्पल लेने के दौरान लक्षण दिखाई देने पर भी उन्हें qurantine नही किया जा रहा है। जब उनमें से कोई कैस पॉजिटिव आता है तो फिर प्रशासन व विभाग को आननफानन ने दौड़ लगानी पड़ती है। आज सुबह कस्बे के वार्ड संख्या  27,28,29 व 33 (पुराने)में कर्फ़्यू व आशिक कर्फ़्यू लगाया गया है।

You might also like