भाजपा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आगाज शुक्रवार से
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । भाजपा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान शुक्रवार से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण महाभियान दो दिन 29 व 30 मई को आयोजित होगा। गोपीनाथ गौशाला के सामने स्थित गोविंदम मैरिज गार्डन में आयोजित प्रशिक्षण महाभियान में दो दिन तक विशेष सत्र आयोजित किये जाएंगे जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग सत्रों में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देकर प्रशिक्षित करेंगे।
जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में प्रथम दिन 29 मई को सुबह 10 बजे दीप प्रज्चलन के साथ महाभियान का शुभारंभ होगा। इस दिन पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, आईटी की प्रदेश सहसंयोजक रेणु राठौड़ संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 30 मई को प्रात: ध्यान, योग व व्यायाम होगा। दूसरे दिन 30 मई के सत्रों में प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश प्रवक्ता रमेश नव्वाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां व वर्ग जिला प्रभारी मुकेश गोयल व्याख्यान देंगे।
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान में जिले भर के पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला कार्यकारिणी, मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता भाग लेंगे।
तैयारियों का लिया जायजा :
गोविंदम मैरिज रिसोर्ट में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान को जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जायजा लिया। जिले के संगठन प्रभारी व पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, प्रशिक्षण प्रभारी मुकेश गोयल, जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, राजेश रोलन, रामावतार रूंथला, नेमीचंद कुमावत, रमेश जलधारी, डॉ. बीएल रणवां, तेजप्रकाश सैनी, प्रभुसिंह सेवद, महेंद्र जोशी, महेश खोखर आदि मौजूद रहे।