डीआईजी ने किया क्वारेंटाइन सेंटर्स का निरीक्षण, दिए निर्देश

कफ्र्यू ग्रस्त इलाकों में पहुंचे डीआईजी

चूरू,(पीयूष शर्मा)13 मई। बीकानेर डीआईजी जयनारायण शेर ने शहर में कोरोना पॉजिटिव की देखरेख के लिए संचालित क्वारेंटाइन सेंटर्स का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने शहर के कफ्र्यू ग्रस्त इलाके का जायजा लेकर हालात की समीक्षा की। डीआईजी ने क्वारेंटाइन सेंटर्स पर नियुक्त चिकित्सा व पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं संबंधी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिले की सीमाओं पर नाकों पर तैनात पुलिसकर्मी मेडिकल टीम के सहयोग से दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करवा रहे हैं। जिन व्यक्तियों के घरों में होम क्वारेंटाइन की सुविधा नहीं है। उन्हें क्वारेंटाइन सेंटर्स पर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। डीआईजी ने बताया कि बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों के नाम, पते, मोबाइल नंबर राज कोविड एप में दर्ज कर लोकेशन पर निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान सीओं सिटी सुखविंद्र पाल सिंह व कोतवाल सुभाषचंद्र कच्छावा आदि उपस्थित रहे।

You might also like