100 जरूरतमंदों को करवाया भोजन
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। झुंझुनूं में आज सेवा और परोपकार की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। लायंस क्लब झुंझुनूं के तत्वाधान में मरहूम हाजी मकबूल हुसैन कुरैशी की पावन स्मृति में ‘सेवा दिवस’ का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर एम.जे.एफ. उमर कुरैशी के आर्थिक सौजन्य से अन्नपूर्णा रसोई में 100 जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक निःशुल्क भोजन करवाया गया।
कार्यक्रम के संयोजक एम.जे.एफ. उमर कुरैशी ने बताया कि मरहूम हाजी मकबूल हुसैन कुरैशी की यादों को चिरस्थायी बनाने और उनके परोपकारी आदर्शों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आज के दिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना को चरितार्थ करते हुए यह सेवा कार्य संपन्न किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर समाज के प्रबुद्ध जन और लायंस क्लब के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, डॉ. नरेंद्र सिंह नरूका, डॉ. उमेद सिंह, नरेंद्र व्यास, शिवकुमार जांगिड़, सी.ए. मनीष मित्तल और के.सी. सिंघानिया ने अपनी सहभागिता निभाई।
इसके अतिरिक्त, अल कुरेश वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक मजीद कुरैशी, अध्यक्ष मोहसिन कुरैशी, डॉ. फारूक फारूकी, कुरेशी महासभा के प्रदेश महासचिव सफी नागौरी, अब्दुल्ला कुरैशी, दाऊद कुरैशी, तौफीक रहमानी, अकबर चोपदार, फिरोज़ व्यापारी, सज्जाद मलवान, दीपक सैनी, प्रमोद शर्मा, पीर इज्जतुल्लाह चिश्ती, सज्जादा नशीन, दरगाह तारकिन और जेड फारूकी भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सरोकार का बेहतरीन उदाहरण बताया।