जून में 5 बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी चाल
जयपुर (नवयत्न)। पंचांग के अनुसार जून माह में गुरु,शुक्र,सूर्य,मंगल और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। कर्क में गुरु उच्च का,शुक्र शत्रु राशि में,बुध मित्र राशि में माना जाता हैं। आचार्य गौरी शंकर शर्मा बोरखेड़ा ने बताया कि 2 जून को ज्ञान,भाग्य और संतान के कारक देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे । वैभव,ऐश्वर्य और प्रेम के देवता शुक्र 8 जून को मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे । ग्रहों के राजा और आत्मा के कारक सूर्य देव 15 जून को वृषभ से मिथुन राशि में गोचर करेंगे । साहस,पराक्रम और ऊर्जा के कारक मंगल देव 21 जून को मेष राशि से वृषभ राशि में गोचर करेंगे। बुद्धि, व्यापार और संवाद के कारक बुध 22 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगें । आचार्य गौरी शंकर शर्मा बोरखेड़ा के अनुसार इन 5 बड़े ग्रहों के गोचर से मेष,मिथुन,कर्क,वृश्चिक,मीन राशि वालों को शुभ फल प्राप्त होगा। मेष,सिंह,धनु राशि का गुरु मित्र हैं तो राजयोग का संयोग बनेगा। बृहस्पति,शुक्र,बुध कर्क राशि में एक साथ होने पर लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। बुध 29 जून को कर्क राशि में ही वक्री हो जाएंगे और 30 जून को सूर्य के प्रभाव में आने से अस्त हो जाएंगे ।