बंदरों को फल व गायों को चारा खिलाकर मनाया जन्मदिन
खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)13 मई। कोरोना महामारी के चलते दहाड़ी मजदूरी करने वालो की सहायता करने के लिए कई संस्थाएं आगे आ रही है इसी प्रकार बेजुबान जानवरों के चारे की व्यवस्था करने में भी समाजसेवी लगे हुए है। समाजसेवी अमरसिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पपुरना की मनसा माता मंदिर में बंदरों को पचास किलो केले, आम, संतरे खिलाए, वहीं गायों के लिए हरी सब्जी व ककड़ी खिलाई। अमरसिंह ने बताया कि कोरोना महामारी में जन्मदिन पर फालतु खर्च करने की बजाए बेजुबान जानवरों के लिए चारे व बंदरों के लिए फल खिलाने का निर्णय लिया। पपुरना की मनसा माता मंदिर में बंदरों को फल एवं केसीसी टाउनशिप में आवारा घुमने वाली गौवंशों को मुलशंकर शर्मा, समाजसेवी बबलू अवाना, विकास सैनी, विक्रम गुर्जर, भैरू गुर्जर, रमेश पांडे, नवाब अली, संतोष शर्मा आदि ने सब्जी खिलाई।