अपणी रसोई का शुभारंभ
सीकर,(अश्वनी शर्मा) 13 मई । आज जयपुर रोड गोरिया के पास होटल अंगिरा मैं अपणी रसोई का शुभारंभ श्री मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ सूटोट ने किया। जांगिड़ ने बताया कि निशुल्क खाना के पैकेट, मास्क वितरण व भोजन की व्यवस्था सीकर, गोरिया में की गई है जिसमें रोड पर चलने वाले मजदूर व ग्राम पंचायत बाजोर रेवासा व गोरिया व खारा की ढाणी समेत जरूरतमंद परिवारों को किसी को भी बुखा नहीं रहने देंगे। आज सौ लोंगो की भोजन की व्यवस्था की गई है वहीं आगे भी lockdawan रहेगा जब तक सेवा जारी रहेगी। रहने की व्यवस्था भी की गई है संस्था के ओम प्रकाश गुर्जर श्रवण कुमार शर्मा हेमत कुमार सांवरमल लूणाराम वर्मा संमेत कई कार्यकर्ताओं ने सेवा दी व पुलिस विभाग सफाई कर्मी नर्सिंग स्टाफ प्रशासन व समाज सेवी संगठन राजनेता समेत पूरा देश कोरोना वायरस को हराने में लगे हुए हैं हम लोगो को उनका सहयोग करना चाहिए ।