विश्व पर्यावरण दिवस पर लोकतंत्र के लिए लगाए पौधे
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ लोकतंत्र के नाम गतिविधि का आयोजन संयुक्त निदेशक कार्यालय एवं पॉली क्लिनिक सीकर द्वारा संयुक्त रूप से पॉली क्लिनिक सीकर परिसर में किया गया। पूरे परिसर में 5 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर संयुक्त निदेशक पशु पालन विभाग सीकर डॉ राजेंद्र कृष्ण काला, के नेतृत्व में उपनिदेशक डॉ मोहन लाल अग्रवाल , उपनिदेशक पॉली क्लिनिक सीकर डॉ के के सोनी, डॉ दिनेश नेहरा, डॉ राजेंद्र, डॉ ओम प्रकाश, डॉ रविंदर शर्मा, डॉ धन्ना राम जांगिड़, डॉ कमल, डॉ प्रियंका नेहरा ,अनिल जांगिड़, पीडी बॉयल, अनिल कुल्हरी, कमल बागड़िया , नारायण सिंह आदि कर्मचारियो ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया