विश्नोई को हराकर रितुराज ने जीता खिताब

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। कस्बे के कचियागढ़ में गुरुकृपा स्पोट्र्स एकेडमी के इंडोर मैदान पर आयोजित श्रीमाधोपुर बैडमिंटन लीग 02 प्रतियोगिता को सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के एकल फाइनल में जयपुर के शिशुपाल विश्नोई को हराकर रितुराज ने खिताब अपने नाम किया। वहीं युगल ऑपन में मुकुल जांगिड़ व मयंक सैनी सीकर की जोड़ी को हराकर जयपुर के ही रितुराज व शिशुपाल विजेता रहे।  वेटर्न के मुकाबले में 40 प्लस कैटेगरी में अनिल कटारिया और राजेश मारवाल श्रीमाधोपुर ने फुलेरा के बसंत  व ओमप्रकाश की जोड़ी को हराकर जीत दर्ज की। 30 प्लस के मुकाबले में सीकर के अखिल माथुर और संदीप की जोड़ी विजेता रही जिसमें उपविजेता राजेश मारवाल-दीपक की जोड़ी श्रीमाधोपुर से रही।  35 प्लस सिंगल्स के मुकाबले में अखिल माथुर सीकर से विजेता रहे और राजेश मारवाल श्रीमाधोपुर से उपविजेता रहे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को अतिथि रोटेरियन संतोष सोनी व रामेश्वर मारवाल ने चैम्पियनशिप ट्रॉफियां व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। बैडमिन्टन संघ के तहसील सचिव कमलेश पारीक के सानिध्य में आयोजित प्रतियोगिता में अजय मऊवाला, अनिल मीणा रींगस, अनिल कटारिया, करण भादुका, भंवर सैनी शारीरिक शिक्षक अखिल कुमार का विशेष सहयोग रहा। टूर्नामेंट में सीकर, जयपुर, शाहपुरा, नीमकाथाना, फुलेरा सहित श्रीमाधोपुर के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। समापन अवसर पर अतिथियों को आयोजक सीताराम बिजारनियाँ ने एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

You might also like