कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने बच्चे से किया गलत काम
लीलाधर सैनी
पिलानी (नवयत्न )। जिले के एक कस्बे में बच्चे के साथ कुकर्म का मामला थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी कस्बे के जलदाय विभाग में कार्यरत है।पुलिस के अनुसार रविवार की शाम को आरोपी अपने कार्य स्थल के पास में रहने वाले एक नौ वर्ष के बच्चे को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने बहला कर कस्बे में ही अपने किराए के कमरे पर लेकर गया। आरोप है कि कमरे पर ही आरोपी ने बच्चे के साथ गलत काम किया। घटना के बाद सहमा हुआ बच्चा अपने घर पहुंचा तथा आप बीती परिजनों को बताई। जिस के बाद बच्चे के पिता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई । घटना से हरकत में आई पुलिस ने बच्चे का मोडिकल करवाया तथा मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम तथा मोबाईल इंवेस्टिगेशन टीम के साथ मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच पुलिस वृताधिकारी चिड़ावा विकास ढिढंवाल कर रहे हैं।