एनएसएस अधिकारी ने किए मास्क वितरण

श्रीमाधोपुर,(महेन्द्र खडोलिया)13 मई। ग्राम भारणी की डा चन्द्रप्रभा निठारवाल असिस्टेंट प्रोफेसर एसएनकेपी कॉलेज नीमकाथाना ने घर पर ही रह कर समय का सदुपयोग किया और लगभग 250 मास्क अपने हाथ से सिलाई कर इस कोरोना महामारी में अपना योगदान दे रही है। वर्तमान में नीमकाथाना में पदस्थापित है और एनएसएस अधिकारी भी है। इन मास्क का वितरण गावड़ी मोड, संतोषी माता मन्दिर के आसपास के इलाके में जरूरतमंद लोगों को किया और आगे भी मास्क तैयार कर अस्पताल कर्मियों और पुलिसकर्मियों आदि को वितरित करेंगे।

You might also like