आयुर्वेद चिकित्सकों को बांटे मास्क व पीपीई किट

महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं ने ली सुध

झुंझुनूं,(जय जांगिड़)13 मई। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु आयुर्वेद चिकित्सा बेहद कारगर ही नहीं रामबाण औषधि मानी जाती है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का कोई दुष्प्रभाव नहीं होने के कारण बहुत से लोग सबसे प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा को महत्व देते हैं। ऐसे में वैश्विक महामारी कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों का आयुर्वेद चिकित्सकों के पास आना जाना होता है। चिकित्सक भी सुरक्षित रहकर ही रोगियों का इलाज कर सके इसी सोच के तहत बुधवार को महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं द्वारा आयुर्वेद चिकित्सकों की सुध लेते हुए दो पीपीई किट आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग झुंझुनूं के उप निदेशक डॉक्टर प्रेम प्रकाश तथा सहायक निदेशक डॉ जितेंद्र स्वामी को भेंट किए। साथ ही महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं द्वारा 350 मास्क चिकित्सकों के पास आने वाले रोगियों के लिए नि:शुल्क प्रदान किए गए। जिससे चिकित्सकों के पास आने वाले रोगी बिना मास्क ना रह सकें।

कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल जोन अध्यक्ष वीर श्यामसुंदर जालान, वीर नितिन अग्रवाल, वीर पुष्कर दत्त जांगिड़, ओम प्रकाश शर्मा, नथमल स्वामी, अमर सिंह आदि उपस्थित थे।

You might also like