भाजपा नेता दहिया ने किया 9 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी का शिलान्यास
बृजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । बढ़ती आबादी और पेयजल की बढ़ती मांग को देखते हुए चिड़ावा शहर में अमृत जल योजना के तहत 9 लाख लीटर क्षमता की नई पानी की टंकी (CWR) का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। मंड्रेला रोड स्थित पंप हाउस के पास विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश दहिया रहे जबकि अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर ने की। इस अवसर पर राजेश दहिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जलदाय मंत्री कन्हैयालाल का आभार व्यक्त किया। दहिया ने बताया कि अमृत जल योजना के तहत मंडेला रोड पम्प हाउस पर नौ लाख लीटर की CWR टंकी एवं सात लाख लीटर की एक और टंकी बनाई जाएगी। भूतनाथ मंदिर चिड़ावा में नौ लाख लीटर की टंकी अभी हाल ही में बनाई गई है। झुंझूनू रोड स्थित पम्प हाउस पर भी नौ लाख लीटर की पानी की टंकी बनाई जाएगी। चिड़ावा शहर में 29700 मीटर नई पाइप लाइन भी डाली जाएगी। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पार्षद राजेंद्र कोच, पार्षद मदन डारा, सुरेश जलिंद्रा, पार्षद सम्पत देवी, पार्षद रविकांत शर्मा, मोहित तामड़ायत, पार्षद मंजीत, पार्षद गंगाधर सैनी, विनय सोनी, पार्षद अंकित भगेरिया, पीयूष बाछुका , राजेश वर्मा, रिंकू शर्मा, ख्याति केडिया, सुनील भड़िया, पवन शर्मा, अमित सैनी, सुशील डाबला, राजकुमार गजराज, अमित चोटिया, मंगेश भगत, किशोरी लाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, विनोद गिरधर सहित अन्य गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहे।