कोरोना में लगे शिक्षकों को विश्राम देने की मांग

अन्य शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का सुझाव

चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)13 मई। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर कोरोना महामारी की रोकथाम में लगे शिक्षकों की उपयोगिता व विश्राम को लेकर जरूरी सुझाव दिए हैं। शिक्षक संघ सियाराम के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश व जिला मंत्री सुदेश यादव के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में लिखा है कि शिक्षा विभाग के कार्मिक अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ 24 मार्च से लगातार कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव में लगे हुए हैं। चूंकि लंबे समय से शिक्षकों की ड्यूटी आइसोलेशन सेंटर में होने के कारण उनको विश्राम की आवश्यकता है। इसलिए हर शिक्षक को 15 दिन की ड्यूटी के बाद विश्राम दिया जाए। जबकि अभी तक जिन शिक्षकों ने ड्यूटी नहीं की है। उनको वरीयता क्रम के अनुसार ड्यूटी पर लगाया जाए। पहले से लगे शिक्षकों को मुक्त किया जाए। ग्राम स्तर पर कार्यरत बीएलओं अपने क्षेत्र की समस्त गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। आने जाने वालों की रिपोर्टिंग उच्चाधिकारियों को करते हैं। इसलिए अत्यधिक कार्यभार को देखते हुए बीएलओं को कोरोना संबंधी अन्य ड्यूटी से मुक्त रखा जाए।

You might also like