सामुदायिक बैठक आयोजित कर घरेलू सीवरेज कनेक्शन के बताए लाभ

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में आरयूआईडीपी द्वारा शहर में चल रहे सीवरेज परियोजना कार्य के बारे में जन जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत वार्ड संख्या 14 में राणी सती दादी मन्दिर प्रांगण में निवर्तमान पार्षद मनोज कुमार सोनी की अध्यक्षता में सामुदायिक बैठक आयोजित की गई l बैठक में जन सहभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ बताया कि आपके वार्ड में अब घरेलू सीवरेज कनेक्शन का कार्य चलेगा जिसमें घरो के शौचालय, स्नानघर, व रसोई के पाईप जोड़े जायेंगे। ये कनेक्शन आरयूआईडीपी की ओर से नि. शुल्क किया जायेगा। बैठक में सभी से निवेदन किया गया की कार्य के दौरान घर का व्यक्ति स्वयं उपस्थित रहकर गुणवत्ता पुर्वक कार्य कराए। बैठक में एलएन्डटी कम्पनी के इन्जीनियर सोयब कुरेशी ने सीवरेज घरेलू कनेक्शन के लाभ एवं उपयोग के बारे में जानकारी दी व गुणवत्ता पुर्वक कार्य करने का भरोसा दिया गया। कनेक्शन से सम्बंधित तकनीकी प्रश्नों का उत्तर देकर शंकाओं का समाधान भी किया। निवर्तमान पार्षद मनोज सोनी ने गुणवत्ता पुर्वक कार्य करने की सलाह देते हुए वार्ड की एक गली में वचिंत सीवरेज लाईन शिध्र डालने के लिए सुझाव दिया। बैठक में गंगाधर , प्रसोत्तम, अजय , कुलदीप, मनीष, विकास व श्याम सुंदर जोशी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।संचालन एलएन्डटी के इन्जीनियर खालीद ने किया।

You might also like