पुलिस ने गैंगस्टरों का वित्तीय मैनेजमेंट देखने वाले 43 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । जिले के रतनगढ़ में गत दिनों कांग्रेस नेता एवं प्रोपर्टी डीलर के मकान पर हुई फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने गैंगस्टरों का वित्तीय मैनेजमेंट देखने वाले 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गुजरात से गिरफ्तार किया है। सीआई गौरव खिड़िया ने बताया कि गुजरात के रहने वाले जयेश पुत्र रणछोड़ भाई विदेश में बैठे गैंगेस्टरों के लिए भारत में वित्तीय मैनेजमेंट करता है तथा उनके कहे अनुसार संबंधित लोगों को ऑनलाईन पेमेंट करता है, जिससे इस तरह की घटनाएं होती है। पुलिस ने जयेश को गत दिवस न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रकरण के अनुसार इस फायरिंग प्रकरण में अब तक दो शूटर्स, इन लोगों का सहयोग करने वाले जयपुर निवासी दो युवक, गैंगेस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता, विरेंद्र चारण के पिता तथा अब इनका वित्तीय मैनेजमेंट देखने वाले जयेश की गिरफ्तारी के साथ अब तक आठ लोग पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।

You might also like