सूने मकान से जेवर और नकदी चुराने वाला शातिर हिस्ट्रीशीटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

डी. के.सैनी
जयपुर (नवयत्न)। चाकसू थाना पुलिस ने दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात करते हुए डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित शातिर बदमाश और हिस्ट्रीशीटर रमेश चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2012 से अब तक चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के करीब 17 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि चाकसू थाना पुलिस ने दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात करते रमेश चौधरी (39) निवासी चाकसू को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रमेश चौधरी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ चाकसू, सांगानेर सदर, शिवदासपुरा, प्रताप नगर, टोंक जिले के निवाई थाना सहित विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के 17 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चार्जशीट भी पेश की जा चुकी है। पुलिस आरोपी से चोरी किए गए माल की बरामदगी तथा अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करने वाली टीम में थानाधिकारी मनोहर लाल के साथ हेड कांस्टेबल सोराज, कांस्टेबल बाबूलाल, जगदीश, कमलेश और आशाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You might also like