कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी कस्बे के चांदमारी रोड स्थित को कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीवी राव की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ाना और कांग्रेस की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। प्रदेश सह प्रभारी चिरंजीवी राव ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ कार्य करने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अपने सुझाव रखे और कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ जितेंद्र, गोकुलचंद सैनी, जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव, नगर अध्यक्ष निकेश पारीक, प्रदुम्न सिंह, रमेश खंडेलवाल, हजारीलाल सैनी, रामवतार सैनी, चंदगीराम सैनी, शीशराम गुर्जर, धर्मवीर दुधवा, विनोद शर्मा, सहीराम, बाबूलाल नायक सहित अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like