कोलकाता से फिर बीकानेर पहुंची 60 यात्रियों को लेकर 2 बस

बीकानेर,(देवेन्द्र स्वामी)13 मई। सोमवार को कोलकाता से रवाना हुई 2 बसें बुधवार को बीकानेर पहुंच गई है। बस में करीब 60 यात्री थे जो सकुशल अपने-अपने घर पर पहुंच गए है। बीकानेर के सेरूणा गांव स्थित तेजा गार्डन में इन यात्रियों के लिए पानी और ठंडे पेय पदार्थ की भी व्यवस्था की गयी। वहीं इन सभी के सकुशल घर बीकानेर पहुंचने पर बबला महाराज, आशीष जोशी, पार्षद दुर्गादास छँगानी, जितेंद्र सिरोही ने खुशी प्रकट करते हुए प्रशासन को भी धन्यवाद दिया। बबला महाराज ने बताया कि कांग्रेस नेता कमल कल्ला, राजकुमार किराडु ने प्रशासन से बातचीत कर इन सभी यात्रियों को बीकानेर लाने में महती भूमिका निभाई है। साथ ही राजकुमार किराडू ने कोलकाता से आये सभी लोगों से गुजारिश की है कि वे सभी लोग खुद को 14 दिन घर में रखें और प्रशासन के बताए नियमों का पालन करें। इससे पहले सभी यात्रियों का बीकानेर सीमा पर चेकअप हुआ। 2 बसों में 42 यात्री बीकानेर के थे वहीं करीब 18 व्यक्तियों को अपने गांव देशनोक के लिए रवाना किया गया।

You might also like